{"_id":"5b5a1f864f1c1b45748b7413","slug":"181532632966-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के कंगन चोरी, रिश्तेदार पर लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोने के कंगन चोरी, रिश्तेदार पर लगाया आरोप
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने के कंगन चोरी, रिश्तेदार पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में रह रहे एक परिवार के सोने के कंगन चोरी हो गए। उन्होंने जांच की तो पता लगा कि कंगन उनके घर आई एक रिश्तेदार चोरी कर ले गई। व्हाट्सएप पर मैसेज में महिला ने चोरी करने की बात कबूल भी कर ली। हालांकि बाद में उसने मना कर दिया। पीड़ित परिवार ने सिटी थाना में मामला दर्ज कराया है।
मूलरूप से गांव रोहट फिलहाल औद्योगिक क्षेत्र निवासी नवीन ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने मई में सोने के दो कंगन लिए थे। कंगन अलमारी में रखे हुए थे। एक माह बाद पता लगा कि कंगन गायब है। उन्होंने जांच की पता लगा कि पिछले दिन उनके घर आई रोहतक की महिला रिश्तेदार कंगन चोरी कर ले गई है। महिला से व्हाट्सएप मैसेज पर हुई बातचीत में उसने कंगन चोरी करना स्वीकार भी कर लिया। साथ ही कहा कि वह कंगन वापस लौटा देगी। अब वह कंगन देने से मना कर रही है। जिस पर उन्होंने सिटी थाना में शिकायत दी। उन्होंने व्हाट्सएप के मैसेज भी पुलिस को दिए हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।