फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मुंह बोली बहन की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी काबू, आरोपी के साथी ने भी किया था दुष्कर्म

मुंह बोली बहन की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी काबू, आरोपी के साथी ने भी किया था दुष्कर्म

Thu, 12 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुंह बोली बहन की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी काबू, आरोपी के साथी ने भी किया था दुष्कर्म
मुंह बोली बहन की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी काबू, साथी ने भी किया था दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की को बहकाकर ले जाने के बाद उससे तीन माह तक दुष्कर्म करने व साथी से दुष्कर्म कराने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के साथी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। लड़की आरोपी की मुंह बोली बहन की बेटी है। मामले को लेकर 9 जुलाई को 17 साल की किशोरी ने सिटी थाना में शिकायत दी थी कि उनके घर सतीश नाम के युवक का आना जाना था। आरोपी उसकी मां को अपनी मुंह बोली बहन मानता था। लड़की ने बताया था कि आरोपी करीब तीन माह पहले उसे बहकाकर उनके घर से ले आया था। आरोपी ने उसे सिटी थाना क्षेत्र में किराए पर लिए गए कमरे में रखा और उससे जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। बाद में लड़की ने बताया था कि आरोपी की शह पर उसके साथी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई सरिता की टीम ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी के साथी की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

---
लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बयान दर्ज कराने के दौरान पता लगा कि उससे एक अन्य युवक ने भी दुराचार किया है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- राजपाल, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed