{"_id":"5b39291c4f1c1bee388b4c9d","slug":"181530472732-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव कालोनी से आठ साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिव कालोनी से आठ साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव कालोनी से आठ साल की बच्ची का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर की शिव कालोनी में घर से कलर लेने के लिए निकली आठ वर्ष की बच्ची संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। परिजनों ने बच्ची की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन किया है। पुलिस टीम बच्ची की तलाश को लेकर प्रयास कर रही है। उधर, बच्ची के परिजनों को अनहोनी की आशंका है। उन्होंने पुलिस से जल्द बच्ची का सुराग लगने की मांग की है।
शिव कालोनी में अपने ननिहाल में रह रही आठ साल की बच्ची रविवार को सुबह करीब आठ बजे अपने घर से कलर लेने के लिए दुकान पर जाने को निकली थी। दुकान घर से कुछ कदम ही दूरी पर ही है। वहां कलर नहीं मिलने के बाद बच्ची किसी अन्य दुकान से कलर लाने के लिए चली गई। इसके बाद वह संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। जब आधा घंटा तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने कुछ लोगों से मामले में पूछताछ की, लेकिन पता नहीं लग सका। बाद में बच्ची के परिजन कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास पर चले गए। वहां जाने के बाद सदर थाना प्रभारी ने फोन कर उनके घर पर होने की जानकारी दी। जिस पर परिजन वापस घर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई है। बच्ची के परिजनों को उसके साथ कोई अनहोनी होने की आशंका सता रही है। परिजनों ने बच्ची का सुराग लगाने का हर संभव प्रयास किया। उन्होंने जल्द पुलिस ने बच्ची का पता लगाने की मांग की है। हालांकि परिजनों ने पुलिस के सामने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। जिससे पुलिस को कोई सुराग मिल सके।
--
पांच टीमों का किया गया गठन
बच्ची के बारे में सुराग लगाने के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया। परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पुलिस बच्ची के बारे में पता लगाने के लिए प्रयास कर रही है। जानकारी जुटाई जा रही है कि क्षेत्र कोई अन्य व्यक्ति गायब तो नहीं है।
विज्ञापन
---
घर से कलर लेने के लिए निकली बच्ची लापता हो गई है। परिजनों के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का जल्द पता लगाया जाएगा। पांच टीम लगातार उसकी तलाश में प्रयास कर रही है।
- दलबीर दांगी, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।