फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पैरोल काटकर कारागार पहुंचे कैदी के पास से मिली अफीम

पैरोल काटकर कारागार पहुंचे कैदी के पास से मिली अफीम

Tue, 29 May 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पैरोल काटकर कारागार पहुंचे कैदी के पास से मिली अफीम
पैरोल काटकर कारागार पहुंचे कैदी के पास से मिली अफीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला कारागार में पैरोल काटकर लौटे कैदी के पास से 15 ग्राम अफीम बरामद की है। कैदी ने पॉलीथिन में लपेटकर अफीम को कपड़ों में छिपा रखा था। जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जल्द आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।

जेल उप अधीक्षक शाहिद हुसैन ने पुलिस को बताया कि गांव खेवड़ा निवासी जयकरण दहेज हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसे राई थाना के वर्ष 2014 के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। जयकरण 25 दिन पहले पैरोल पर गया था। वह रविवार को पैरोल की अवधि पूरी होने पर जेल में पहुंचा था। जब उसकी वार्डर अमित ने तलाशी ली तो उसके पास से पॉलीथिन में काले रंग का पदार्थ मिला। जिसकी जांच करने पर वह अफीम मिली। उसका वजन 15 ग्राम था। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अफीम को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने जेल उप अधीक्षक के बयान पर कैदी के खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
वर्जन
पैरोल पर आए कैदी से तलाशी के दौरान अफीम मिली है। जिस पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
- एएसआई सतीश कुमार, जांच अधिकारी, कोर्ट कांपलेक्स चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed