{"_id":"5a8c786c4f1c1b2d068b7be1","slug":"181519155308-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारीगरों से वेरिफिकेशन कराने को कहा तो मिली धमकी, बाजार बंद कर एसपी के पास पहुंचे सर्राफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारीगरों से वेरिफिकेशन कराने को कहा तो मिली धमकी, बाजार बंद कर एसपी के पास पहुंचे सर्राफ
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारीगरों से वेरिफिकेशन कराने को कहा तो मिली धमकी, बाजार बंद कर एसपी के पास पहुंचे सर्राफ
ज्वैलर्स की अधिकतर दुकानों पर काम करते हैं बाहरी कारीगर, सर्राफा एसोसिएशन के आईडी मांगने पर मिली थी धमकी
-जटवाड़ा के एक युवक से धमकी दिलाने का लगाया आरोप, एसएसपी कार्यालय के सामने ज्वैलर्स ने जताया रोष
-एसएसपी ने सिटी थाना पुलिस को दिया वेरीफिकेशन कराने का निर्देश, धमकी देने वाले ने माफी मांगी तो खोली दुकान
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। ज्वैलर्स की दुकानों पर काम करने वाले कारीगर व कर्मियों से वेरीफिकेशन कराने के लिए आईडी व फोटो मांगे गए तो एक ज्वैलर्स को धमकी दे दी गई। धमकी देने का आरोप जटवाड़ा के एक युवक पर लगाया गया। जिसके विरोध में सर्राफा बाजार में स्थित अपनी दुकानें बंद करके अखिल हरियाणा स्वर्णकार संघ के नेतृत्व में ज्वैलर्स सड़क पर उतर आए। ज्वैलर्स ने लघु सचिवालय पहुंचकर रोष जताया और एसएसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर एसएसपी ने सिटी थाना पुलिस को सभी कारीगर व कर्मियों का वेरीफिकेशन कराने का आदेश दिया। इस मामले में धमकी देने वाले ने ज्वैलर्स से माफी भी मांगी तो उसके बाद दुकानों को खोल दिया गया।
शहर के हलवाई हट्टे में स्थित बड़ा सर्राफा बाजार में सैकड़ों ज्वैलर्स हैं। कई वर्षों से बाजार में दूसरे प्रदेशों के कारीगर काम कर रहे हैं। ज्वैलर्स ने कारीगरों की वेरीफिकेशन के लिए बैठक कर सभी कारीगरों को आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र जमा कराने की बात कही। जिसके बाद ज्वैलर्स ने कारीगरों के पहचान पत्र मांगने शुरू किए। इस दौरान कुछ कारिंदों ने पुलिस में उनके साथ जबरदस्ती करने की शिकायत दे डाली और सोमवार को एक व्यक्ति ने इस संबंध में ज्वैलर्स को धमकी भी दी। जिसके बाद ज्वैलर्स का रोष बढ़ गया। इसको लेकर मंगलवार को ज्वैलर्स ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। उन्होंने सड़क पर उतरकर रोष जताया। बाजार बंद करने के बाद वह सभी रोष जताते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां पर भी उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, वैरीफिकेशन कराने के आदेश
अखिल हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रधान राजीव वर्मा ने कहा कि कई कारीगर उनका सोना-चांदी लेकर भाग जाते हैं। उनकी वेरीफिकेशन व पहचान पत्र नहीं होने के चलते पुलिस भी उनका कोई सुराग नहीं लगा पाती। उन्हें ही अपने कर्मियों की वेरीफिकेशन कराने की नसीहत दे दी जाती है। अब जब वह स्वयं वेरीफिकेशन कराना चाहते हैं तो उनके खिलाफ ही धमकी दी जा रही है। एसएसपी सतेंद्र गुप्ता ने सिटी थाना पुलिस को कारीगरों व कर्मियों के वैरिफिकेशन कराने के आदेश दिए। वहीं धमकी देने वाले ने ज्वैलर्स से माफी मांगी, जिससे दोपहर बाद लगभग 2 बजे दुकान खोल ली गई। इस दौरान राजीव वर्मा, राजकुमार, राजेंद्र, दीपक वर्मा, महेंद्र वर्मा, कृष्ण वर्मा, प्रदीप कुमार, अनिल, सुनील, संजय, योगेश, राजेश, श्याम लाल आदि मौजूद थे।