फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कहल्पा में मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

कहल्पा में मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Wed, 07 Feb 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
कहल्पा में मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
कहल्पा में मकान में लगी आग, सामान जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव कहल्पा में मकान में बिजली की तारों मेें हुए शॉर्ट शर्किट से लगी आग से सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह काबू पाया, इसके साथ ही पीड़ित परिवार के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की मांग भी की।

गांव कहल्पा निवासी सुनील निजी कंपनी में काम करता है। उसके मकान में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। सुनील की पत्नी मीना के अनुसार गांव में दोपहर को करीब 12 बजे बिजली आई थी। उसी समय अचानक स्विच बोर्ड के तारों में शार्ट-सर्किट से मकान में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पहले बिजली की सप्लाई काटी और उसके बाद पानी डाल कर आग पर काबू पाया। तब तक काफी सामान जल चुका था। प्रगति युवा क्लब कहल्पा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, मुकेश, चांद, राममेहर और नरेश के अनुसार मकान में आग लगने से पीड़ित परिवार को लगभग डेढ़ लाख से भी अधिक का नुकसान हो गया है। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed