फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गोद लिया बेटा मां की मौत के बाद कार व सामान लेकर फरार

गोद लिया बेटा मां की मौत के बाद कार व सामान लेकर फरार

Wed, 07 Feb 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
गोद लिया बेटा मां की मौत के बाद कार व सामान लेकर फरार
गोद लिया बेटा मां की मौत के बाद कार व सामान लेकर फरार
विज्ञापन

- टीडीआई के सिक्योरिटी अधिकारी पर भी मदद करने का आरोप
- महिला की बहन के बयान पर दर्ज हुआ मामला
- गोद लिए बेटे को मौत से तीन साल पहले ही बेदखल कर चुकी है महिला
अमर उजाला ब्यूरो,
कुंडली (सोनीपत)। टीडीआई कुंडली में फ्लैट लेकर रहने वाली एक महिला की मौत के बाद उसका गोद लिया बेटा ही कार व अन्य सामान ले गया। महिला की बहन ने उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है। साथ ही पुलिस को बताया कि उसे तीन साल पहले ही बेदखल कर दिया गया था। महिला का आरोप है कि चोरी में टीडीआई के सिक्योरिटी अधिकारी की भी संलिप्तता संदिग्ध है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
टीडीआई कुंडली निवासी तारूलता ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन उषा किरण टीडीआई स्थित माई फ्लोर में रहती थी। वह अपनी बहन से प्रतिदिन बातचीत करती थी। इसी बीच 31 जनवरी के बाद उसकी अपनी बहन से कोई बात नहीं हो पाई। जिस पर वह 3 फरवरी को अपनी बहन से मिलने के लिए उसके फ्लैट पर पहुंच गई। उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला पड़ा था। वह गार्ड को साथ लेकर मकान के अंदर गई तो उसकी बहन बिस्तर पर लेटी हुई मिली थी। उसकी बहन की तबीयत काफी खराब थी। वह उसके उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले गई। जहां उपचार के दौरान 4 फरवरी को उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। तारूलता ने बताया कि उसकी बहन ने यश प्रतीक नाम के युवक को लगभग पंद्रह साल पहले गोद लिया था। बाद में उसका व्यवहार सही नहीं होने के चलते वर्ष 2014 में उसकी बहन ने यश प्रतीक को बेदखल कर दिया था। वह उससे अलग रहने लगा था। उसकी बहन की मौत वाली रात युवक उनके मकान में आया और काफी सामान उसकी बहन की कार में भरकर फरार हो गया। उन्हें पहले ही शक हो गया था कि वह घर में चोरी कर सकता है। जब वह कुंडली थाना में इसे लेकर शक जताने आए तो वहां से पुलिस के कहने पर गार्ड को इस बारे में अवगत कराने चले गई कि कोई सामान यहां से न ले जाए। जब वहां पहुंचे तो पता लगा कि वह पहले ही कार व अन्य सामान भरकर ले जा चुका है। मामले में सिक्योरिटी अधिकारी मनोज की भूमिका भी संदिग्ध है। मनोज ने उन्हें बताया कि मार्केटिंग आफिस टीडीआई से मिली सूचना के बाद उसने यश प्रतीक को सामान ले जाने दिया था। तारूलता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला की मौत के बाद उसकी बहन ने गोद लिए व कई साल पहले बेदखल किए युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। वह सामान के साथ कागजात व कार ले गया है। मामले में सिक्योरिटी अधिकारी पर भी मदद का शक जताया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई रामबीर, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed