फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सिंचाई करने गए किसान की ठंड से मौत

सिंचाई करने गए किसान की ठंड से मौत

Mon, 08 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई करने गए किसान की ठंड से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। गांव मोई हुड्डा के खेतों में सिंचाई के लिए गए किसान की ठंड से मौत हो गई। किसान का शव नहर किनारे पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोई हुड्डा निवासी दिनेश (44) शुक्रवार रात को अपने खेत में सिंचाई करने के लिए गया था। उसके बाद वह नहीं लौटा तो रविवार सुबह परिजन उनकी तलाश में गए। वहां जाने पर परिजनों को दिनेश का शव नहर के किनारे मिला। शव ठंड के चलते पूरी तरह से अकड़ा हुआ था। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया की दिनेश दो दिन पहले खेत में गया था। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं था। भतीजे महिपाल ने बताया कि उनकी तलाश करने पर नहर किनारे उसका शव मिला है। अधिक ठंड के चलते उसके चाचा की मौत हुई है। वहीं मामले के जांच अधिकारी सुमित ने बताया कि नहर किनारे किसान का शव मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed