फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पत्नी से करता था बातचीत, रोकने पर नहीं माना तो कर दी थी हत्या

पत्नी से करता था बातचीत, रोकने पर नहीं माना तो कर दी थी हत्या

Sat, 29 Dec 2018 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से करता था बातचीत, रोकने पर नहीं माना तो कर दी थी हत्या
16 दिसंबर को कुंडली में मिले शव की शनाख्त: पत्नी के छिपकर बात करने वाले को ईंट से कुचलकर मार डाला था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। गांव कुंडली स्थित बाल भारती स्कूल के पीछे खेत में 16 दिसंबर को युवक ही हत्या करने के मामले में पुलिस ने शव की पहचान के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बिहार के जिला भागलपुर के मोहल्ला मोहिब इमानपुर निवासी मोहम्मद शिराज है। आरोपी फिलहाल प्याऊ मनियारी में किराए पर रहता है। उसने बिहार के ही रहने वाले अपने पड़ोसी युवक की हत्या करने की बात कबूल करते हुए पुलिस का बताया है कि युवक उसकी पत्नी से छिपकर बातचीत करता था। कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना तो हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विदित रहे कि 16 दिसंबर की सुबह गांव कुंडली के ग्रामीण बाल भारती स्कूल के पीछे खेतों की तरफ गए थे तो उन्हें खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला था। युवक के सिर, चेहरे व गर्दन के पास चोट के निशान थे। पुलिस ने गांव के निवर्तमान सरपंच मनीष कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले के जांच अधिकारी एसआई सतबीर ने शव की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए। जिस पर अब शव की पहचान मूलरूप से बिहार के जिला छपरा के नया गांव निवासी मोहम्मद मुस्ताक के रूप में हुई। वह फिलहाल प्याऊ मनियारी में किराए पर रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसके पड़ोसी मोहम्मद शिराज से उसका अक्सर झगड़ा होता था। साथ ही घटना के दिन दोनों साथ में थे। पुलिस ने शक के आधार पर जब शिराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।
विज्ञापन

कमरे से जाने के बाद पत्नी से करता था बातचीत
आरोपी ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद मुस्ताक उसके कमरे से जाने के बाद उसकी पत्नी से बातचीत करता था। उसने कई बार मुस्ताक को उसकी पत्नी से बातचीत करने से रोका था। वह नहीं माना तो उसने उसे अपने साथ ले जाकर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने मोहम्मद मुस्ताक को अपने साथ ले जाकर उसे पहले शराब पिलाई थी। शराब पिलाने के बाद उसने सिर में ईंट से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मौके से शराब की खाली बोतल व नमकीन का पैकेट भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed