फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   उप तहसील के अधिकारी का रिश्वत मांगने का ऑडियो हुआ वायरल

उप तहसील के अधिकारी का रिश्वत मांगने का ऑडियो हुआ वायरल

Wed, 01 Aug 2018 01:18 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
उप तहसील के अधिकारी का रिश्वत मांगने का ऑडियो हुआ वायरल
डीसी ने नायब तहसीलदार हवासिंह पुनिया से छीनी उनकी पावर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में राई उप तहसील के नायब तहसीलदार हवा सिंह पुनिया पर रिश्वत मांगने के आरोप लगने के बाद मंगलवार को एक ऑडियो वायरल हो गया। यह ऑडियो दिनभर मोबाइल ग्रुपों में घूमता रहा। वहीं इस मामले पर डीसी ने संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार हवासिंह पुनिया से उनकी पावर छीन ली। इनकी जगह गन्नौर के नायब तहसीलदार देशराज कंबोज को उनकी पावर दी गई है।

दरअसल, राई उप तहसील में नोटरी का कार्य करने वाली एक महिला अधिवक्ता ने नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे। इनसे संबंधित एक ऑडियो मंगलवार को खूब वायरल हुआ। ऑडियो में नायब तहसीलदार महिला से रजिस्ट्री की एवज में 60 हजार रुपये मांग रहा है। महिला अधिवक्ता सुनीता दहिया ने तीन दिन पहले सोनीपत में परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री कृष्ण पंवार के सामने शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि राई उप तहसील का नायब तहसीलदार एक सेल डीड पर हस्ताक्षर करने की एवज में 60 हजार रुपये मांग रहा है। मंत्री ने इस मामले में जांच करवाने की बात कही थी। वहीं, शिकायत सीएम विंडो पर भी लगाई गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने वह ऑडियो वायरल कर दिया। जिसमें अधिकारी व महिला के बीच प्लाट की सेल डीड (रजिस्ट्री) को लेकर बातचीत हुई है। इस पर मंगलवार को डीसी ने संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार हवासिंह पुनिया से उनकी पावर छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed