{"_id":"5b4cf46d4f1c1b3d748b54d1","slug":"171531769965-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले डस्ट का रेट पूछा फिर स्टॉक के मुंशी से गन प्वांइट पर 1.50 लाख व मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले डस्ट का रेट पूछा फिर स्टॉक के मुंशी से गन प्वांइट पर 1.50 लाख व मोबाइल लूटा
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले डस्ट का रेट पूछा फिर स्टॉक के मुंशी से गन प्वांइट पर 1.50 लाख और मोबाइल लूटा
कुंडली/सोनीपत। कुंडली के पास स्थित एसएस स्टॉक पर पहुंचकर चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर डेढ़ लाख रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने स्टॉक पर पहुंचकर पहले डस्ट का रेट पूछा और बाद में कार्यालय में घुसकर मुंशी से नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गए। मुंशी ने मामले की सूचना स्टॉक मालिक व पुलिस को दी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से यूपी के जिला इलाहबाद के गांव हाथी गहा निवासी जितेंद्र यादव ने बताया कि वह कुंडली के एसएस स्टॉक पर मुंशी का काम करता है। वह कुंडली में ही रहता है। रविवार रात को वह स्टॉक पर मौजूद था। साथ ही कारिंदा रवि कुमार भी उसके साथ था। इसी बीच चार युवक स्टॉक पर पहुंचे। उन्होंने आते ही रवि कुमार से डस्ट का रेट पूछा। रवि उन्हें लेकर कार्यालय में आ गया। कार्यालय में जाते ही दो युवकों ने पिस्तौल निकाल ली। उन्होंने उसे डराकर डेढ़ लाख रुपये की नकदी व स्टॉक पर रखा मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर चारों स्टॉक के बाहर की तरफ भाग गए। जितेंद्र ने स्टॉक मालिक व पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही कुंडली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद जितेंद्र के बयान पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
---
स्टॉक पर पहले भी हो चुकी है लूट की वारदात
कुंडली में इससे पहले भी 20 फरवरी को जय मां बिल्डिंग मैटीरियल स्टॉक पर लूट की वारदात हुई थी। कांरिदे पिंटू राय को पिस्टल व चाकू निकालकर काबू करने के बाद 4 लाख 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने स्टॉक मालिक गांव करेवड़ी निवासी प्रदीप के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
---
स्टॉक के मुंशी ने पिस्तौल दिखाकर लूटपाट की शिकायत दी थी। जिस पर के दर्ज कर लिया है। जल्द बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- बीर सिंह, थाना प्रभारी, कुंडली।