फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महहिला ने ससुर व चाचा ससुर पर लगाया मारपीट व दो बच्चों के अपहरण का आरोप, पुलिस ने किए बरामद

महहिला ने ससुर व चाचा ससुर पर लगाया मारपीट व दो बच्चों के अपहरण का आरोप, पुलिस ने किए बरामद

Sun, 08 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
महहिला ने ससुर व चाचा ससुर पर लगाया मारपीट व दो बच्चों के अपहरण का आरोप, पुलिस ने किए बरामद
ससुर व चाचा ससुर पर मारपीट और दो बच्चों के अपहरण का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव हरसाना की महिला ने अपने ससुर व चाचा ससुर पर मारपीट और उसके दो बेटों के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हरसाना की रहने वाली महिला ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। शादी के एक साल बाद से ही उसका पति व ससुर उसे तंग करने लगे। वह अपना घर बसाने की कोशिश करती रही। इस बारे में कई बार पंचायत भी हुई। इस दौरान उसने दो लड़कों को जन्म दिया। महिला ने आरोप लगाया कि 22 जून को उसका पति एक अन्य महिला को लेकर घर से फरार हो गया। जिसके चलते 23 जून को उसने अपनी मां को ससुराल में बुलवा लिया था। जिसके बाद से उसकी मां उसके पास रह रही है। महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात को उसके ससुर व चाचा ससुर ने उसके व उसकी मां के साथ मारपीट की। वह उसकी मां को उसके साथ रहने से मना कर रहे थे। इतना ही नहीं आरोपी उसके दोनों बेटों को सेंट्रो कार में अपहरण कर ले गए। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मारपीट, अपहरण व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों बच्चों को शनिवार सुबह बरामद कर लिया। बच्चों को आरोपियों के रिश्तेदार के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
महिला ने अपने ससुर व चाचा ससुर पर मारपीट, बच्चों के अपहरण व धमकी देने का आरोप लगाया था। मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को बरामद कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दलबीर सिंह दांगी, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed