फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गार्ड को काबू कर किया था एटीएम उखाडने का प्रयास, मामला दर्ज

गार्ड को काबू कर किया था एटीएम उखाडने का प्रयास, मामला दर्ज

Mon, 02 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
गार्ड को काबू कर किया था एटीएम उखाडने का प्रयास, मामला दर्ज
गार्ड को काबू कर किया था एटीएम उखाड़ने का प्रयास, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। शहर के थाना कलां मार्ग स्थित एटीएम को उखाड़ने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गार्ड ने पुलिस को बताया कि चार नकाबपोश युवकों ने एटीएम को किसी वाहन से बांधकर उखाड़ने का प्रयास किया था। बाद में अचानक पुलिस गश्त करते हुए आई तो सायरन सुनकर वह फरार हो गए थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार रात थाना कलां मार्ग पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को चोरों ने उखाड़ने का प्रयास किया था। बैंक के एटीएम पर नियुक्त सुरक्षा गार्ड गांव पिनाना निवासी रणधीर ने शिकायत दी कि वह रात को एटीएम के पास ड्यूटी दे रहा था। देर रात करीब ढाई बजे दौरान चार नकाबपोश युवक एटीएम में आए थे। उन्होंने आते ही उसे पकड़ लिया था। दो युवकों ने उसे काबू कर लिया था और दो अन्य ने एटीएम पर तोड़फोड़ की थी। बाद में उन्होंने किसी वाहन से एटीएम मशीन को बांधकर उखाड़ने का प्रयास किया था। वह पूरी एटीएम मशीन ही उखाड़कर ले जाना चाहते थे। इसी दौरान पुलिस की टीम रात को गश्त करती हुए एटीएम की तरफ आई तो सायरन की आवाज सुनकर वह फरार हो गए थे। मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने अब सुरक्षा गार्ड के बयान पर चार नकाबपोश युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed