{"_id":"5b26b4044f1c1baa6e8b84d7","slug":"171529263108-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में गिरने से व्यक्ति की मौत
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में मिला व्यक्ति का शव
सोनीपत। शहर के कामी रोड स्थित हनुमान नगर के पास नाले में सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची ओल्ड चौकी पुलिस ने शव को नाले से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविवार सुबह हनुमान नगर के पास लोगों ने नाले में एक शव पड़ा देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ओल्ड चौकी पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। व्यक्ति की पहचान ऋषि कालोनी निवासी सुभाष (50) के रूप में हुई। सुभाष शनिवार को घर से निकला था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा। चौकी प्रभारी जसमेर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब पीने की बात सामने आई है। जिससे लगता है कि नशे की हालत में वह नाले में गिर गया। शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।