{"_id":"5a79f8c14f1c1b90268b8ba7","slug":"171517942977-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग व युवती का अपहरण, मामले दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग व युवती का अपहरण, मामले दर्ज
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग व युवती का अपहरण, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों से एक नाबालिग व युवती का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर व मोहाना थाना पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
मोहाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 26 वर्षीय बेटी 1 फरवरी को देर शाम घर से निकली थी। उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं है। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं लग पाया। उन्हें शक है कि अज्ञात ने उसका अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुनील ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। जल्द उसका पता लगाया जाएगा।
वहीं सदर थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने छोटू नाम के युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। आरोपी 4 फरवरी की सुबह उसकी बेटी को अपहरण कर ले गया। किशोरी की मां ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर उसको तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। सदर थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।