फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   एसएसपी को दिखाई वीडियो, पुलिस ने तब पकड़ा आरोपी

एसएसपी को दिखाई वीडियो, पुलिस ने तब पकड़ा आरोपी

Tue, 19 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी को दिखाई वीडियो, पुलिस ने तब पकड़ा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। गांव बड़वासनी के पास लापरवाही से कार चलाते हुए साइकिल सवार को कुचलने के मामले में कार का नंबर होने के बाद भी पुलिस आरोपी को काबू नहीं कर सकी। कार चालक की लापरवाही का वीडियो जारी होने के बाद जब परिजन सोमवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे और उन्हें आरोपी चालक की लापरवाही का वीडियो दिखाया। जिसके बाद एसएसपी ने आरोपी को काबू करने के निर्देश दिए। जिसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी दहिया कालोनी निवासी प्रमोद है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
26 नवंबर को गांव बड़वासनी निवासी चंद्रभान साइकिल पर सवार होकर खेतों से घर की तरफ जा रहा था। उसके पीछे उसका पौत्र राजकुमार भी चल रहा था। हुल्लाहेड़ी मोड़ के पास एक कार चालक लापरवाही से कार चलाते हुए आया था और उसने चंद्रभान को कुचल दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राजकुमार उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। उसके बाद आरोपी को काबू नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

दूसरी कार में चल रहे युवक ने जारी की हादसे की वीडियो
आरोपी कार चालक के हादसे के दौरान उसके पीछे दूसरी कार में चल रहे युवकों ने लापरवाही से कार चलाने की वीडियो बना ली थी। वीडियो में कार चालक सडक़ पर लापरवाही से कार चलाता दिख रहा है। वह पहले एक बाइक सवार के पास से गुजरता है। हादसे में बाइक सवार मुश्किल से बच पाता है। इसी दौरान कुछ आगे जाकर वह साइकिल सवार चंद्रभान को कुचल देता है। वीडियो में चालक की लापरवाही साफ दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार की शिकायत, नहीं हो सका गिरफ्तार
मामले को लेकर चंद्रभान के परिजनों ने बताया कि उन्होंने आरोपी कार चालक की गाड़ी का नंबर भी पुलिस को दे दिया था। उसके बाद भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी। इसे लेकर परिजनों में रोष था।

सोमवार को एसएसपी से लगाई गुहार
सोमवार को बड़वासनी के ग्रामीण चंद्रभान के परिजनों के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे। एसएसपी को वीडियो दिखाया गया तोि उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी को पकडने के निर्देश दिए। जिसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने कार चालक प्रमोद को काबू कर लिया। परिजनों ने सवाल उठाया कि अब तक आरोपी की गिरफ्तारी किसलिए नहीं की गई थी।


लोन के बाद जब्त हुई थी कार, तलाश में लग गया समय
मामले के जांच अधिकारी मुनीष ने बताया कि कार के नंबर की जांच की तो पता लगा कि वह फरीदाबाद निवासी जसप्रीत कौर के नाम रजिस्टर्ड था। उसने आईसीआईसीआई बैंक से लोन लेकर कार ली थी। लोन की राशि जमा नहीं कराने पर कार को बैंक ने जब्त कर लिया था। वहां से कार को जटवाड़ा निवासी विक्रांत ने खरीदा था। उसी से कार लेकर प्रमोद गया था औैर हादसा हो गया था। आरोपी तक पहुंचने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed