फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कुआं पूजन में गए पुन्हाना पुलिस चौकी प्रभारी की सर्विस रिवाल्वर लूटी

कुआं पूजन में गए पुन्हाना पुलिस चौकी प्रभारी की सर्विस रिवाल्वर लूटी

Mon, 04 Dec 2017 12:55 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
कुआं पूजन में गए पुन्हाना पुलिस चौकी प्रभारी की सर्विस रिवाल्वर लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के वेस्ट रामनगर में साथी के घर कुआं पूजन कार्यक्रम में आए पुन्हाना चौकी प्रभारी की सर्विस रिवाल्वर छीनकर छह आरोपी फरार हो गए। आरोपी व उसे साथियों ने शराब पी रखी थी। चौकी प्रभारी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

झज्जर के गांव डिघल निवासी एसआई जितेंद्र कुमार ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह मेवात के पुन्हाना में चौकी प्रभारी है। वह फिलहाल सोनीपत के विशाल नगर में रहता है। जितेंद्र ने बताया कि एक दिसंबर को उनकी दादी का निधन हो गया। इस पर वह छुट्टी लेकर अपनी दादी के अंतिम संस्कार में अपने गांव डिघल आया था। अंतिम संस्कार के बाद वह अपने परिवार के साथ गाड़ी में वापस जा रहा था तो इसी दौरान सोनीपत के वेस्ट रामनगर निवासी उसके साथी जितेंद्र सिंह का फोन आया कि वह उनके घर आ जाए। उनके घर में कुआं पूजन का कार्यक्रम है। जिस पर वह उनके घर चला गया। जितेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात उसके साथी के घर सतीश, बंटी, संदीप राणा व डाक्टर तथा दो व्यक्ति मौजूद थे। उन्होंने शराब पी रखी थी। उनमें से सतीश शराब के नशे में उसके साथ बहस करने लगा। जितेंद्र कुमार ने बताया कि मेरे भाई अमित व साथी जितेंद्र सिंह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच सतीश ने उसकी सर्विस रिवाल्वर उससे छीन ली और अपने साथियों के साथ फरार हो गया। उन्होंने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकले। जिस पर उसने अपने स्तर पर उनका पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। इस पर शनिवार को जितेंद्र कुमार ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुन्हाना चौकी प्रभारी ने सर्विस रिवाल्वर लूटने की शिकायत दी है। जिस पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
- सुमित कुमार, जांच अधिकारी, सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed