फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रिचार्ज वेल्यू देने के नाम पर 1.70 लाख की ठगी

रिचार्ज वेल्यू देने के नाम पर 1.70 लाख की ठगी

Sun, 18 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
रिचार्ज वेल्यू देने के नाम पर 1.70 लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
शहर में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक से रिचार्ज वैल्यू के नाम पर एक लाख 70 हजार रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हैदराबाद की कंपनी से था टाईअप
ओल्ड महाबीर कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने सिटी थाना में शिकायत दी है कि उसकी टेलीफोन एक्सचेंज के सामने संजय मोबाइल के नाम से दुकान है। उसने बताया कि वह सिम कार्ड बेचने व रिचार्ज वैल्यू डालने का काम करता है। उसने रिचार्ज वैल्यू देने वाली हैदराबाद की कंपनी बीवीपी बिजनेस सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नरेश व भूपति रेड्डी से समझौता किया था। उन्हीं से उसकी बातचीत होती थी। कंपनी नकदी लेकर उन्हें रिचार्ज वैल्यू देती थी। उसने अप्रैल, 2016 से कंपनी के खाते में नकदी डालना शुरू किया था। इसके एवज में कंपनी की तरफ व वैल्यू डाल दी जाती थी। कुछ माह तक सब ठीक चलता रहा। उसने बताया कि जनवरी, 2017 से अब तक वह कंपनी के खाते में एक लाख 70 हजार से अधिक की राशि जमा करा चुका है। उसके बावजूद कंपनी की तरफ से वैल्यू नहीं दी गई। वह पहले नरेश व भूपति से बातचीत करता था। वह उसे कहते थे कि तकनीकी खराबी से वैल्यू नहीं मिल पा रही है। जल्द वैल्यू दी जाएगी। अब आरोपियों ने उसे ही धमकी देना शुरू कर दिया है। साथ ही उसकी नकदी भी नहीं दे रहे हैं। अब उसे अपने साथ षड्यंत्र के तहत ठगी किए जाने का पता लग सका। इस पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


रिचार्ज वैल्यू देने के नाम पर 1.70 लाख की ठगी
मोबाइल दुकान के संचालक को लगाया चूना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed