{"_id":"5cae3f70bdec2214720fc022","slug":"161554923376-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ीसा से गांजा पत्ती लेकर दिल्ली आ रहे तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उड़ीसा से गांजा पत्ती लेकर दिल्ली आ रहे तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली/सोनीपत। अवैध शस्त्र निरोधक टीम ने अंसल प्लाजा के सामने से मादक पदार्थ तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के सुशांत विहार का रहने वाला नरेंद्र, बुराड़ी कादीपुर का रहने वाला जतिन व मुरथल के शांति नगर का रहने वाला महावीर उर्फ सोनू हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 60.6 किलो गांजा पत्ती बरामद की है। आरोपी गांजा पत्ती को उड़ीसा से लेकर आए थे और दिल्ली में पहुंचानी थी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
अवैध शस्त्र निरोधक टीम प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम में शामिल आजाद सिंह अपनी टीम के साथ जीटी रोड स्थित अंसल प्लाजा के सामने गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि तीन युवक स्वीफ्ट गाड़ी में गांजा पत्ती लेकर आने वाले हैं। जिस पर टीम ने नाकाबंदी कर दी। जब कार हाईवे से गुजरने लगी तो टीम ने उन्हें रुकवा लिया। कार सवार युवकों ने अपनी पहचान नरेंद्र, महावीर उर्फ सोनू व जतिन के रूप में दी। तलाशी ली गई तो कार के अंदर से 60 किलो 690 ग्राम गांजा पत्ती मिली। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर कुंडली थाना पुलिस को सौंप दिया। कुंडली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों के पास से बरामद की गई गांजा पत्ती की बाजार की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली में सलमान को देनी थी सप्लाई
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली निवासी सलमान के लिए काम करते हैं। वह गांजा पत्ती को उड़ीसा से लेकर आए थे। यहां लाकर सरूपनगर दिल्ली में सप्लाई देनी थी। सलमान की तरफ से उन्हें एक बार गांजा पत्ती लेकर आने के बदले प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये व खर्चा मिलता था। कार भी सलमान की तरफ से उपलब्ध कराई गई है। अब पुलिस सलमान के बारे में पता लगाएगी। उड़ीसा से गांजा पत्ती करीब आठ हजार रुपये किलो में खरीदकर यहां दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में आरोपी इसे 14 हजार रुपये प्रति किलो तक बेचते हैं।
विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उड़ीसा से गांजा पत्ती लेकर आए थे। आरोपी किसी सलमान के लिए काम करते हैं। अब उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-सुखबीर सिंह, प्रभारी, अवैध शस्त्र निरोधक टीम, सोनीपत।