फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दिनेश हत्याकांड में एक अन्य आरोपी काबू

दिनेश हत्याकांड में एक अन्य आरोपी काबू

Sat, 09 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दिनेश हत्याकांड में एक अन्य आरोपी काबू
दिनेश हत्याकांड में एक अन्य आरोपी काबू
विज्ञापन

खरखौदा। गांव बरोणा में दिनेश उर्फ नान्हा की हत्या व उसकी मां पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव माल्हा माजरा निवासी मदन है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गौर हो कि गांव बरोणा निवासी दिनेश उर्फ नान्हू (24) की 6 दिसंबर, 2017 की रात को हत्या कर दी गई थी। स्कॉर्पियो में सवार होकर आए हमलावरों ने उसे घर से जबरदस्ती उठा लिया था। बेटे के बचाव में आई उसकी मां कमला को भी हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद हमलावर दिनेश को गांव के बस अड्डा पर ले गए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में कमला के बयान पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि दिनेश उर्फ नान्हू पर कुख्यात बदमाश रवि उर्फ लांबा के चचेरे भाई दिनेश पर गोली चलाने का आरोप है। पुलिस ने जब रवि उर्फ लांबा से जेल में पूछताछ की थी तो उसने हत्या कराने की वारदात कबूली थी। मामले में पुलिस ने बरोणा निवासी विकास उर्फ फौजी व विकास उर्फ एक्शन, गांव मंडोरा निवासी ललित उर्फ लक्की, बड़वासनी निवासी सोनू उर्फ पंकज व ओमबीर उर्फ नान्हा को काबू किया था। अब मदन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed