फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पलवल पुलिस के 10 हजार के इनामी मोस्टवांटेड को एसटीएफ ने दबोचा

पलवल पुलिस के 10 हजार के इनामी मोस्टवांटेड को एसटीएफ ने दबोचा

Tue, 13 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पलवल पुलिस के 10 हजार के इनामी मोस्टवांटेड को एसटीएफ ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। सोनीपत की एसटीएफ टीम ने पलवल पुलिस के मोस्टवांटेड दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के जिला बागपत के गांव बडौली का रहने वाला राधेश्याम उर्फ राधे है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसटीएफ के डीएसपी राहुल देव ने बताया कि सोनीपत टीम में नियुक्त एसआई बिजेंद्र भंडारी और नरेश के साथ मुख्य सिपाही देवेंद्र, संदीप व सिपाही अमित रविवार रात को गश्त कर रहे थे। जब वह मेरठ रोड पर दीपालपुर मोड़ के पास पहुंचे तो इसी दौरान उन्हें पता लगा कि पलवल पुलिस का मोस्टवांटेड व 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश राधेश्याम उर्फ राधे अवैध हथियार लेकर गुजरने वाला है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस ने राधेश्याम को काबू कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पलवल में दो ट्रैक्टर चालकों की हत्या का आरोप
शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पर वर्ष 2006 व वर्ष 2012 में पलवल में दो ट्रैक्टर चालकों की हत्या करने का आरोप है। पलवल पुलिस ने आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों यूपी के शामली के गांव हरसाणा निवासी जितेद्र उर्फ जिंदर, बुढिणा कलां निवासी ओमबीर, गांव के ही श्यामा, कल्लू उर्फ रामेहर, नीटू व लोकी उर्फ लोकिंद्र गैंग का सदस्य है। उसने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा व यूपी में एक दर्जन लूट, हत्या, हत्या प्रयास व अवैध हथियार रखने की घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed