{"_id":"5a74b9a94f1c1b8f268b7d22","slug":"161517599145-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित तीन पर दहेज प्रताडना का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति सहित तीन पर दहेज प्रताडना का मामला दर्ज
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति सहित तीन पर दहेज प्रताडना का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो,
गोहाना। गांव जसराना की महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट व दहेज प्रताडना का आरोप लगाया है। महिला के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव जसराना निवासी पूजा ने बताया कि उसकी शादी झज्जर के गांव बुपनिया निवासी अंकित के साथ 27 मार्च, 2015 को हुई थी। पूजा ने पुलिस को बताया कि शादी के समय उसके परिवार ने करीब दस लाख रुपये खर्च किए थे और अपनी हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उससे कई बार मारपीट की गई। उसे कार लेकर आने को दबाव बनाया जाने लगा। सास व ससुर सोने की अंगूठी लाने का दबाव बनाने लगे। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। पूजा की शिकायत पर पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।