{"_id":"6a9b007dea1bc40ad700f7ba","slug":"the-murder-accused-was-arrested-and-sent-to-jail-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113349-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। पुलिस ने ईंट-पत्थर से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी मनोज शर्मा उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि 11 मई की रात्रि को नगर स्थित नर्सरी गंगनहर गोशाला के पास लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी बालेश्वर पर ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल बालेश्वर को इलाज के लिए मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 14 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक के बेटे अंकित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विवेचना के दौरान मामले में मुख्य आरोपी मनोज शर्मा उर्फ बंटी (35 वर्ष) निवासी बड़ा महादेव शिवपुरी कॉलोनी, मवाना का नाम प्रकाश में आया था। शुक्रवार के पुलिस ने आरोपी मनोज शर्मा उर्फ बंटी को रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --