फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पिता ने की मारपीट, जान का खतरा बता बेटी ने साथ रहने से किया मना

पिता ने की मारपीट, जान का खतरा बता बेटी ने साथ रहने से किया मना

Sun, 05 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
पिता ने की मारपीट, जान का खतरा बता बेटी ने साथ रहने से किया मना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। शहर की रहने वाली एक युवती ने अपने पिता पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। साथ ही उसने अपने पिता के साथ रहने से इंकार किया है। उसका कहना है कि उसका पिता उसके साथ ही उसकी मां व दादी की जान को भी जोखिम पहुंचा सकता है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरूप से खरखौदा के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि वह फिलहाल अपने माता-पिता के साथ खरखौदा में बनाए गए घर में रह रही है। उसने बताया कि छह महीने से उसका पिता उसके साथ लगातार मारपीट करता आ रहा है। जब वह मारपीट के बारे में पूछती है तो वह कोई कारण भी उसे नहीं बता रहा है। इतना ही नहीं उसके पिता ने उसकी दादी के साथ भी मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया है। लड़की ने आशंका जताई है कि उसका पिता उसके साथ और भी कोई बड़ी वारदात कर सकता है, ऐसे में वह अब अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहती है। लड़की का कहना है कि वह अपने ताऊ के घर अपनी दादी के साथ रहना चाहती है। वह चाहती है कि उसका पिता उसके पास न रहे। उसका कहना है कि उसके साथ भविष्य में कोई हादसा होता है या उसकी किसी कारण मौत हो जाती है तो उसका जिम्मेदार भी उसके पिता को ही समझा जाए। उसके पिता उसकी मां के साथ भी अभद्र व्यवहार करता है। शिकायत पर पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई मुकेश का कहना है कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे बाद में न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed