फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ....आग से दो दुकान व एक गोदाम जलकर राख

....आग से दो दुकान व एक गोदाम जलकर राख

Sat, 21 Oct 2017 02:30 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
....आग से दो दुकान व एक गोदाम जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना।
पुरानी अनाज मंडी के बाहर कन्फेक्शनरी व गिफ्ट गैलरी की दो दुकानों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयानक थी की साथ लगते गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। आग से दोनों दुकानों व गोदाम में लाखों रुपये का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
बुधवार रात को पुरानी अनाज मंडी के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के साथ लगती सुशील कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लग गई। आग लगने का कारण दुकान में रखे फ्रिज में शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। कन्फेक्शनरी संचालक तरसेम जिंदल ने बताया कि उन्हें तड़के तीन बजे दुकान से आग की लपटें निकलने की सूचना मिली। जिसके बाद वह तुरंत दुकान पर पहुंचा, लेकिन तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। आग उसके साथ लगती दुकान बालाजी जनरल स्टोर व कन्फेशनरी के बेसमेंट में बने एक इलेक्ट्रोनिक्स के गोदाम में भी पहुंच गई। दोनों को आग से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल व प्रशासन की ओर से तहसीलदार वजीर सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। दुकानदारों ने तहसीलदार से आग्रह किया कि उनके नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मदद दिलाई जाए। दुकान में आग लगने से वह पूरी तरह बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार को मिलेगी 7 लाख की सहायता : जैन
आग से हुए नुकसान का मुआयना करने पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि पीड़ित दुकानदार को स्थानीय निकाय एवं शहरी विकास मंत्री के कोटे से 7 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए जल्दी ही जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद सहायता राशि भेेज दी जाएगी।

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन गोहाना पहुंचे तथा आग से जली दुकान का मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित दुकानदार से बातचीत की तथा आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने मौके पर मौजूद दुकानदारों से आग्रह किया कि वह अपनी दुकानों का बीमा अवश्य कराएं। ऐसी स्थिति में बीमा कंपनी दुकानदार के नुकसान की भरपाई करेगी। बीमा की थोड़ी सी प्रीमियम राशि भरकर आदमी पूरी तरह सुरक्षित रह सकता है। ऐसेे मामले में सरकार से भी नुकसान की भरपाई कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता अशोक जैन, नरेंद्र बंसल व काफी संख्या में मंडी व मेन बाजार के दुकानदार व व्यापारी मौजूूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed