फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बाल पहलवान की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाल पहलवान की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 04 Jul 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
बाल पहलवान की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोनीपत। गांव पलड़ी में घर में घुसकर 12 साल के बाल पहलवान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके कुश्ती ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी रोहतक के गांव हसनगढ़ का रहने सोमप्रकाश है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार व बाइक को बरामद कर लिया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी ने बताया है कि वह बाल पहलवान के कुश्ती छोड़ने से नाखुश था और इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

विदित रहे कि रविवार को गांव पलड़ी निवासी रणबीर के 12 साल के बेटे आयुष की माथे में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। आयुष की मां कोमल ने बताया कि वह बेटी अन्नू व बेटे आयुष के साथ छत पर चारपाई पर सो रही थी। रात को पौने 11 बजे एक बाइक सवार युवक उनके घर की छत पर आया था। उसने आयुष के माथे पर पिस्तौल रखकर गोली मार दी थी। महिला ने बताया था कि आरोपी गांव हसनगढ़ का रहने वाला सोमप्रकाश था। उसने बताया था कि करीब डेढ़ साल पहले फरवरी, 2018 में वह झज्जर के गांव दादरी तोए में गए थे। उन्होंने वहां पर रहकर एक माह तक खेती की थी। उसके साथ उसकी दोनों बेटी अन्नू व काजल तथा बेटा अंकित व आयुष भी था। महिला ने बताया कि दादरी तोए में रहते हुए अपने बेटे आयुष को सोमप्रकाश के पास कुश्ती की ट्रेनिंग देने के लिए छोड़ा था। उनके वापस लौटने से सोमप्रकाश से मना किया था। उनके वहां नहीं रुकने व बेटे को वापस लेकर आने से सोमप्रकाश उनसे रंजिश रखने लगा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई अशोक की टीम ने आरोपी सोमप्रकाश को बहालगढ़ के पास से काबू कर लिया है। पुलिस ने उससे वारदात में प्रयुक्त बाइक व हथियार बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बताया है उसके कहने के बाद भी आयुष का परिवार वापस नहीं लौटा था। जिसके चलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वह वारदात वाले दिन भी परिवार के बड़े बेटे को मारना चाहता था। अब भी वह उसकी हत्या की फिराक में था। उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

40 हजार में यूपी से लाया था हथियार
आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह हत्या के लिए 40 हजार रुपये में हथियार यूपी से लेकर आया था। साथ ही पहचान छिपाने के लिए मास्क व टोपी भी पहन रखी थी। वारदात के बाद वह टोपी व मास्क को कुछ दूर फेंककर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत से बाइक व हथियार किया बरामद
गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद वह इधर-उधर घुमता रहा। उसके बाद मुकीनपुर स्थित ज्वार के खेत में बाइक व वारदात में प्रयुक्त हथियार को छुपा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पिस्तौल, सात कारतूस व बाइक को बरामद कर लिया है।
बाल पहलवान की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे हथियार व बाइक बरामद कर ली है। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
कुलदीप देशवाल, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed