{"_id":"5d17b3088ebc3e3cd13c49e0","slug":"15618342274-sonipat-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़वासनी में युवक की शराब की बोतल से हमला कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़वासनी में युवक की शराब की बोतल से हमला कर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव बड़वासनी रेलवे लाइन के पास एक युवक की शराब की बोतल से हमला कर हत्या कर दी। लाइन के पास से युवक का शव घसीटकर नहर में डालने का प्रयास किया गया है। अंदेशा है कि किसी के आने पर हमलावर शव को नहर व रेलवे लाइन के बीच में ही छोड़कर फरार हो गए। रेलवे गेटमैन ने शव पड़ा देख मामले से जीआरपी को अवगत कराया। जीआरपी ने अर्धनग्न अवस्था में मिले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है।
रेलवे गेटमैन अनिल कुमार शनिवार सुबह अपनी ड्यूटी पर बड़वासनी के पास गेट नंबर 29 पर गया था। जब वह रेलवे लाइन के पास पहुंचा तो उसे एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। उसकी गर्दन के साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। उसने मामले से स्टेशन मास्टर व राजकीय रेलवे पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही एसआई सुरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच करने पर पता लगा कि युवक की गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट मारकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर शराब की बोतल से हमला किए जाने के निशान हैं। उसका अंडरवियर पास ही पड़ा था और युवक अर्धनग्न अवस्था में था। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 28 वर्ष है। वह पीली टी-शर्ट पहने है। जिस पर काली लाइन बनी हुई है। साथ ही नीला अंडरवियर उसके पास ही पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने गेटमैन अनिल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है।
रेलवे लाइन के पास की हत्या, नहर में फेंकने का प्रयास
रेलवे पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या रेलवे लाइन के पास की गई। उसके बाद उसके शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए घसीटकर नहर में फेंकने के लिए ले जाया गया। पुलिस का अंदेशा है कि रात को किसी के आने के बाद हमलावर उसके वाहन की लाइट देखकर शव को नहर व रेलवे पुल के बीच ही छोड़कर फरार हो गए। अगर शव नहर में फेंक दिया जाता तो उसके बारे में पता लगना भी मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन
बड़वासनी फाटक के पास युवक का शव मिला है। उस पर शराब की बोतल से हमला कर हत्या करने का अंदेशा है। साथ ही शव को खुर्द-बुर्द करने के प्रयास के सबूत भी मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जिससे मौत के असल कारणों का पता लग सके। साथ ही शनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। गेटमैन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है।
सुरेश कुमार, एसआई, जीआरपी सोनीपत।