{"_id":"5d1277528ebc3e3c7734061d","slug":"156149126419-sonipat-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल के बच्चे का अपहरण कर किया कुकर्म, हालत बिगड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सात साल के बच्चे का अपहरण कर किया कुकर्म, हालत बिगड़ी
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
गोहाना। बरोदा थाना के एक गांव में सात साल के बच्चे का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बच्चा गांव के सरकारी स्कूल में खेल रहा था। जहां से आरोपी उसे उठाकर ले गया और झाड़ियों में ले जाकर कुकर्म किया। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। घटना के बाद से बच्चे की हालत गंभीर है। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीण ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उसका सात वर्षीय बेटा सोमवार शाम को दूसरे बच्चों के साथ गांव के सरकारी स्कूल में खेल रहा था। वहां गांव का ही दलशेर पहुंचा और उसके बेटे को जबरन उठा कर स्कूल के पीछे झाड़ियों में ले गया। स्कूल में खेल रहे दूसरे बच्चों ने उसे इसकी जानकारी दी। जब वह अपने भाई के साथ झाड़ियों की तरफ गया तो उन्होंने देखा कि आरोपी उसके बेटे के साथ गलत काम कर रहा था। उसे देखकर आरोपी वहां से भाग गया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी और बच्चे को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बच्चे की हालत बिगड़ने के चलते उसे गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्चे का पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।