फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बजाना कलां में युवक की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तारी

बजाना कलां में युवक की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तारी

Wed, 26 Jun 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
बजाना कलां में युवक की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तारी
गन्नौर। गांव बजाना कलां में खेत में काम करने से मना करने पर अनुसूचित जाति के युवक की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बजाना कलां निवासी मोहित व जितेंद्र हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। घटना के 25 दिन बाद पिटाई का वीडियो वायरल होने पर गन्नौर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

विदित रहे कि सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बाद में पता लगा कि यह गन्नौर क्षेत्र का है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की तो पता लगा कि वीडियो बजाना कलां के युवक का है। जिसमें उसकी पिटाई करते हुए दो युवक दिखाई दे रहे थे। जिस पर पुलिस युवक के परिजनों तक पहुंच गई थी। युवक के पिता ऋषिपाल ने पुलिस को बताया था कि यह वीडियो करीब 25 दिन पहले की है। गांव के दो युवक मोहित व जितेंद्र ने उनके बेटे अंकित को खेत में बने कमरे में ले जाकर अर्धनग्न कर लाठियों से उसकी पिटाई कर दी थी। मोहित व जितेंद्र ने खेत में काम करने से मना करने की वजह से उसके बेटे अंकित की पिटाई की थी। उसमें एक युवक उसे थप्पड़ मारते हुए भी दिख रहा था। साथ ही उसे नाचने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने ही उसकी वीडियो बनाई थी। जिसे बाद में वायरल कर दिया गया था। मामले में डीएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई करने व उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप मलिक, डीएसपी गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed