फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रिश्ते के चाचा की चाकू से गोदकर हत्या, फिर हादसे में मौत दिखाने की कोशिश

रिश्ते के चाचा की चाकू से गोदकर हत्या, फिर हादसे में मौत दिखाने की कोशिश

Wed, 26 Jun 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
रिश्ते के चाचा की चाकू  से गोदकर हत्या, फिर हादसे में मौत दिखाने की कोशिश
गोहाना (सोनीपत)। हरिद्वार में गंगा स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के छह युवकों में कहासुनी हो गई। जिसमें रिश्ते में भतीजे ने अपने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के मामले को सड़क हादसे में बदलने के लिए आरोपियों ने कार को सड़क किनारे एक पेड़ के पास खड़ा कर शीशा तोड़कर उसकी पेड़ से टक्कर लगने का नाटक भी रचा था। आरोपी शव को लेकर गोहाना के सरकारी अस्पताल में पहुंचे और लावारिस की सड़क हादसे में मौत बताकर शव रख कर फरार हो गए। कुछ देर बाद वापस आए तो चिकित्सक ने पुलिस को सूचित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर पांचों को हिरासत में ले लिया। घटना पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र की होने के चलते सभी को इसराना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जींद के गांव करेला का रहने वाला सुरेंद्र (30) जुलाना की अनाज मंडी में एक आढ़ती की दुकान पर मुनीम था। सुरेंद्र अपने परिवार के ही सुरेंद्र उर्फ टीनू, प्रवीन, दिनेश उर्फ मोनू, प्रदीप व प्रवीन कुमार के साथ 21 जून को कार में सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान करने गया था। सोमवार रात को वह हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। जब वह पानीपत के गांव शाहपुर के समीप पहुंचे तो एक ढाबे के समीप कार रोक कर शराब पीने लगे। इसके बाद उनमें कहासुनी हो गई। आरोप है कि सुरेंद्र उर्फ टीनू ने चाकू निकाल कर सुरेंद्र पर हमला कर दिया। सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सुरेंद्र उर्फ टीनू मृतक सुरेंद्र का रिश्ते में भतीजा है। सुरेंद्र की हत्या के बाद पांचों युवकों ने उसके शव को कार में डाल लिया और गोहाना की तरफ चल पड़े। इसी बीच आरोपियों ने हत्या की घटना को सड़क हादसा दर्शाने के लिए शहर में पानीपत रोड पर एक पेड़ से अपनी कार का खड़ा कर शीशा तोड़ दिया। बाद में वह सुरेंद्र के शव को गोहाना के सरकारी अस्पताल में रख कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इसकी हादसे में मौत हो गई और यह लावारिस शव उन्हें मिला था। बताया गया है कि एक आरोपी गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस अस्पताल में जाकर दाखिल भी हो गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने शहर थाना पुलिस को अज्ञात का शव अस्पताल पहुंचने की सूचना दी। इसके बाद शहर थाना के एसएचओ महिपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को देखने के बाद पता लगा कि चाकू मारकर हत्या की गई है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों का पता लगाकर हिरासत में ले लिया। तब पता लगा कि वारदात स्थल पानीपत का है। जिस पर पानीपत जिले से इसराना थाना पुलिस को अवगत कराया गया। शहर थाना पुलिस ने आरोपियों को इसराना पुलिस को सौंप दिया। उधर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हरिद्वार से सुरेंद्र उर्फ टीनू ने खरीदा था चाकू
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुरेंद्र उर्फ टीनू ने हरिद्वार से चाकू खरीदा था। उसी चाकू से उसने अपने रिश्ते में चाचा की हत्या कर दी थी। वह शव को हादसे में मौत बताकर अस्पताल में रख आए थे। हालांकि पुलिस ने जांच की तो चाकू के वार मिले थे। जिससे पुलिस का संदेह गहरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशा तोड़कर रचा हादसे का नाटक
पुलिस ने जब पांचों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने हादसे में ही मौत होने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस जब उस स्थान पर पहुंची जहां आरोपियों की कार खड़ी थी तो देखा कि कार का शीशा टूटा है। हालांकि कार पर पेड़ से टकराने का कोई निशान नहीं था। साथ ही अन्य स्थान से कार क्षतिग्रस्त नहीं थी। इस पर पुलिस का संदेह गहरा गया। जिसके बाद आरोपियों से कड़ाई से पूछा तो उन्होंने घटना के बारे में बता दिया।

सरकारी अस्पताल में अज्ञात युवक का शव रखकर जाने की सूचना मिली थी। साथ ही बताया गया था कि उसकी मौत हादसे में हुई है। मामले की जांच की गई तो पता चला कि सुरेंद्र की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई थी। जिस पर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने घटनास्थल पानीपत क्षेत्र का बताया। जिस पर पानीपत की इसराना पुलिस को बुलाकर आरोपियों को उन्हें साैंप दिया गया। साथ ही शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया गया।
-महिपाल, एसएचओ, सिटी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed