फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सगे भाइयों ने की रिश्ते के चाचा की गोली मारकर हत्या

सगे भाइयों ने की रिश्ते के चाचा की गोली मारकर हत्या

Tue, 25 Jun 2019 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
सगे भाइयों ने की रिश्ते के चाचा की गोली मारकर हत्या
राई (सोनीपत)। गांव चौहान जोशी के पास स्थित ढाबे पर गए युवक की सगे भाइयों समेत तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक गांव के रिश्ते में दोनों भाइयों का चाचा लगता था। आरोपी शराब के नशे में ढाबे पर आए थे। जहां उनमें कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद रिश्ते के चाचा की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने युवक की मां के बयान पर दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव चौहान जोशी निवासी राकेश उर्फ मिठू (28) रविवार को घर से बाहर गया था। उसने रात को अपनी मां कृष्णा को फोन कर बताया कि उसके साथी गांव के ही अनिल उर्फ काली ने शराब पी रखी है। राकेश ने बताया कि अनिल शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहा है और उसे जान से मरवाने की धमकी दे रहा है। वह पहले भी उसे कई बार धमकी दे चुका है। अनिल राकेश का गांव के रिश्ते में भतीजा लगता है। जिस पर उसकी मां ने उसे घर आने लिए कहा था। उसके बेटे ने अनिल की मां व रिश्ते में अपनी भाभी सुनीता को भी फोन कर अनिल द्वारा झगड़ा करने का उलाहना दिया था। बाद में उसने फोन काट दिया। राकेश की मां कृष्णा ने बताया कि देर रात तक उसका बेटा घर नहीं आया। बाद में गांव के दो युवक उनके घर आए और बताया कि राकेश को अनिल व उसके भाई सुनील तथा गांव के अंकित ने दावत राइस मिल के पास स्थित ढाबे पर गोली मार दी है। जिस पर वह उनके साथ मौके पर पहुंची। वहां पर उसका बेटा लहूलुहान हालत में पड़ा था। वह उसे लेकर तुरंत सामान्य अस्पताल में पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्णा ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद राई थाना प्रभारी अनिल छिल्लर व बहालगढ़ चौकी प्रभारी नरेश कुमार अस्पताल में पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। राकेश को तीन गोली मारी गई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने कृष्णा के बयान पर अनिल व उसके भाई सुनीत तथा गांव के अंकित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बीवी बच्चों का रोते-बिलखते बुराहाल
घटना के बाद से राकेश के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। राकेश की हत्या से उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। राकेश की मां व पत्नी दुख में दहाड़ें मार रही हैं। राकेश की पत्नी घटना के बाद रोकर बेसुध हो गई। सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान पहुंची राकेश की मां कृष्णा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पति को पहले ही खो चुकी कृष्णा के बेटे की भी अब हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले घर छोड़कर चला गया था बड़ा बेटा
कृष्णा ने रोते हुए बताया कि उसका बड़ा बेटा विकास चार साल पहले घर से चला गया था। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। उसकी दो बेटियां हैं। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। कृष्णा के परिवार का लालन-पालन उसका छोटा बेटा राकेश ही कर रहा था। फैक्टरी में नौकरी करने के साथ वह खेतीबाड़ी भी करता था। राकेश की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
मां से कहा खाना खाने आ रहा हूं बाद में हत्या की मिली सूचना
राकेश की मां कृष्णा ने बताया कि उसके बेटे ने रात 12 बजे उसे फोन कर पूछा था कि मां क्या सब्जी बनाई है। वह खाना खाने आ रहा है। साथ ही अपने साथ अनिल पर शराब के नशे में धमकी देने का आरोप लगाया। तब कृष्णा ने कहा था कि बेटा घर आ जा मैं रोटी बना दूंगी। मां अपने बेटे का इंतजार करती रही, लेकिन बाद में उसकी हत्या किए जाने की सूचना मिली।
अंतिम संस्कार होने से हाईवे बना रहा छावनी
राकेश का अंतिम संस्कार होने तक जीटी रोड के बहालगढ़ चौक पर पुलिस की टीम डेरा डाले रही। पुलिस की तीन बसों के साथ ही पीसीआर भी वहां खड़ी रही। राकेश के शव का अंतिम संस्कार होने के बाद ही वहां से वाहनों को हटाया गया।
अस्पताल में जमकर हंगामा, युवक को भी पीटा
रविवार सुबह अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां दूसरे पक्ष का एक युवक भी पहुंच गया। जिस पर अस्पताल में पहुंचे कुछ युवकों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे छुड़ाया। बाद में भी परिजन हंगामा करते रहे। मौके पर पहुंचे डीएसपी मुख्यालय जितेंद्र ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शांत हुए। हालांकि हंगामे को देखते हुए गांव में भी पुलिस की तैनाती की गई।

गांव चौहान जोशी में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। आरोप है कि शराब नशे में कहासुनी के बाद उसके साथी व रिश्ते में भतीजे लगने वाले युवक व उसके भाई तथा एक अन्य ने गोली मारी है। मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पटाक्षेप किया जाएगा।
नरेश कुमार, चौकी प्रभारी बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed