फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गोली लगने से किशोर घायल, परिजन बोले खेलते हुए गिरा

गोली लगने से किशोर घायल, परिजन बोले खेलते हुए गिरा

Mon, 24 Jun 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से किशोर घायल, परिजन बोले खेलते हुए गिरा
राई। गांव खेवड़ा में गोली लगने से एक किशोर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजन खेलते हुए चोट लगने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

गांव खेवड़ा निवासी 16 वर्षीय किशोर को रविवार दोपहर घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि उसे गोली लगी थी। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों के मुताबिक वह खेलते हुए चोटिल हुआ था। हालांकि अस्पताल में उपचार देने वाले चिकित्सक ने गोली लगने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि किशोर के बयान दर्ज करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

किशोर को गोली लगने की सूचना मिली थी। परिजनों के अनुसार किशोर को खेलते समय चोट लगी है। घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है। किशोर के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किशोर का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। -अनिल कुमार, थाना प्रभारी राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed