फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   भाइयों से 1.65 लाख की लूट में चार काबू

भाइयों से 1.65 लाख की लूट में चार काबू

Fri, 21 Jun 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
भाइयों से 1.65 लाख की लूट में चार काबू
सोनीपत। शहर के बाबा धाम मंदिर के पास से मोबाइल रिचार्ज व मनी ट्रांसफर का काम करने वाले दो भाइयों को गन प्वाइंट पर लेकर 1.65 लाख व मोबाइल लूट के मामले में सीआईए ने चार आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से असरफाबाद फिलहाल जन्नत कालोनी यूपी का रहने वाला सावेज, यूपी के डूंडा खेड़ा फिलहाल नेहरू कालोनी चंडीगढ़ का रहने वाला नितिन, यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के गांव नंगला पिथौरा का रहने वाला योगेश व चंद्रशेखर है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

ऋषि कालोनी निवासी संतोष व उसके भाई मनोज जोकि सब्जी मंडी के पास मोबाइल रिचार्ज व मनी ट्रांसफर का काम करते हैं। 25 मई की रात को संतोष अपने भाई मनोज के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। बाबा धाम के पीछे वाले रास्ते पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोककर हथियार के बल पर बैग में रखे 1.65 लाख रुपये की नकदी व चार मोबाइल फोन छीन लिए थे। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में सीआईए में नियुक्त एएसआई सुनील की टीम ने मुजफ्फनगर के मोहित उर्फ मिंटू को काबू किया था। उसे रिमांड पर लेकर उससे 17 हजार रुपये व मोबाइल बरामद किया था। अब पुलिस ने मामले में सावेज, नितिन, योगेश व चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed