{"_id":"5cfd6028bdec22076019fcc0","slug":"15601090882-sonipat-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहपाठी के साथ घूमने आई छात्रा की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहपाठी के साथ घूमने आई छात्रा की सड़क हादसे में मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
राई (सोनीपत)। जीटी रोड पर एथनिक इंडिया राई के पास कार के अनियंत्रित होकर पलटने से कार सवार छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपने सहपाठी के साथ घूमने आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने उसके सहपाठी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी खुशबू (22) एक निजी कॉलेज की छात्रा थी। वह 6 जून को अपने सहपाठी दिल्ली निवासी अजय के साथ स्वीफ्ट कार में सवार होकर जुरासिक पार्क में आई थी। जब वह वापस जा रहे थे एथनिक इंडिया के पास उनकी कार पलट गई। हादसे में खुशबू के सिर में चोट लग गई। राहगीरों की मदद से उसे नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।