फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   लिफ्ट देकर दिल्ली कोर्ट के वसीका नवीस से गन प्वाइंट पर 42 हजार रुपये व मोबाइल लूटा

लिफ्ट देकर दिल्ली कोर्ट के वसीका नवीस से गन प्वाइंट पर 42 हजार रुपये व मोबाइल लूटा

Sat, 08 Jun 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देकर दिल्ली कोर्ट के वसीका नवीस से गन प्वाइंट पर 42 हजार रुपये व मोबाइल लूटा
कुंडली। दिल्ली के सिंघु बार्डर के पास से दिल्ली कोर्ट के वसीका नवीस को लिफ्ट देकर बीसवां मील के पास बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 42 हजार रुपये व तीन मोबाइल लूट लिए। वारदात को अंजाम देेने के बाद बदमाश वसीका नवीस को गांव सेवली के मंदिर के पास कार से उतारकर फरार हो गए। वसीका नवीस ने मामले की शिकायत राई थाना की राजीव गांधी एजुकेशन सिटी चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव खटकड़ फिलहाल दिल्ली के भजनपुरा निवासी रामेश्वर शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह एसडीएम कोर्ट सीलमपुर दिल्ली में वसीका नवीस है। वह वीरवार रात करीब पौने ग्यारह बजे सिंघु बॉर्डर से बीसवां मील आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। उसे एमएनएसएस, राई के स्टाफ क्वार्टर में रह रहे अपने परिजनों के पास जाना था। जब वह वाहन का इंतजार कर रहा था तो कार में सवार चार युवकों ने उसके पास आकर कार रोक दी। उन्होंने उससे पूछा कि कहां जाना है। जिस पर उसने बता दिया वह बीसवां मील जा रहा है। इस पर युवकों ने उसे बीसवां मील तक अपनी कार में लिफ्ट दे दी। जब वह बीसवां मील चौक पर पहुंचे तो उसने कार को रोकने के लिए कहा। इस पर युवकों ने कार को रोकने के बजाय उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। उन्होंने उससे 42 हजार रुपये व तीन मोबाइल छीन लिए। वारदात के बाद बदमाश उसे गांव सेवली मंदिर के पास कार से उतारकर फरार हो गए। उसने किसी तरह मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद मामले से राजीव गांधी एजुकेशन सिटी चौकी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने वसीका नवीस की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वसीका नवीस ने कार सवार युवकों पर लिफ्ट देकर नकदी व मोबाइल लूट की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप, चौकी प्रभारी, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed