{"_id":"5ce996a1bdec22078d3300d6","slug":"15588123718-sonipat-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्ट्रीब्यूट्री में मिला किशोरी का शव, नहीं हो सकी शनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डिस्ट्रीब्यूट्री में मिला किशोरी का शव, नहीं हो सकी शनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। गांव रामगढ़ घाट के पास डिस्ट्रीब्यूट्री से पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया है। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शनाख्त के लिए शव को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने शव की पहचान के आसपास के थानों व गांवों में भी सूचना दी है।
गांव शामड़ी से खानपुर कलां मार्ग होते हुए रामगढ़ तक डिस्ट्रीब्यूट्री जाती है। शनिवार सुबह किसान खेतों में पहुंचे तो गांव के पास बने घाट पर एक किशोरी का शव पानी में पड़ा दिखाई दिया। जिस पर किसानों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मुंडलाना चौकी से एएसआई नरेंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शनाख्त नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस अस्पताल भिजवा दिया। चौकी प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि लडक़ी की उम्र करीब 15-16 साल है। उसने काला कुर्ता व पाजामी पहन रखी है। कुर्ता पर लाल व पीले रंग के फूल हैं। गले व बाएं हाथ पर धागा बंधा हुआ है। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस के अनुसार शव पानी के बहाव में बहकर आया है। शव का पोस्टमार्टम होने पर ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।