फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गन हाउस में मैकेनिक की गोली लगने से संदिग्ध मौत

गन हाउस में मैकेनिक की गोली लगने से संदिग्ध मौत

Fri, 01 Mar 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
गन हाउस में मैकेनिक की गोली लगने से संदिग्ध मौत
गन हाउस में मिस्त्री की गोली लगने से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के गीता भवन से शनि मंदिर रोड पर स्थित दयाल चौक के पास एक गन हाउस में गन मिस्त्री की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। मिस्त्री वर्कशाप में पिस्टल को ठीक करने के लिए लेकर गया था। जहां गोली चलने की आवाज आई तो ऊपर जाकर देखने पर वह मृत मिला। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से यूपी के जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला शमीम फिलहाल शहर की महाबीर कालोनी में रहता था। वह गन हाउस में हथियार ठीक करने का काम करता था। वीरवार दोपहर को वह दयाल चौक के पास स्थित अमर गन हाउस में था। इसी दौरान खरखौदा निवासी सीआईएसएफ का पूर्व जवान अपनी पिस्टल लेकर गन हाउस पर पहुंचा। उनकी पिस्टल में गोली फंसने की समस्या थी। जिस पर मिस्त्री शमीम पहले नीचे ही उनकी पिस्टल को देखने लगा। जब पिस्टल में गोली फंसने की समस्या दूर नहीं हुई तो वह पिस्टल लेकर गन हाउस में ऊपरी मंजिल पर बने वर्कशाप में चला गया। कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई। शुरुआत में गन हाउस मालिक व सीआईएसफ के पूर्व जवान को लगा कि शमीम गन को चेक कर रहा है। इसी बीच जब उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो शमीम फर्श पर मृत पड़ा था। उसके सिर के पास खून बिखरा था। उन्होंने तुरंत मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद ओल्ड चौकी प्रभारी रामकुमार व सिटी थाना प्रभारी श्रीभगवान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे मेें ले लिया। गोली शमीम की कनपटी के पास लगकर उसके सिर के पिछले हिस्से से निकली थी। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आत्महत्या या हादसा, जांच के बाद होगा खुलासा
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शमीम ने आत्महत्या की है या उसकी मौत अचानक गोली चलकर हादसे में हुई है इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही फोरेसिंक की टीम की रिपोर्ट के आधार पर पता लगाएगी कि मामले की सच्चाई क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को किया गया सूचित
शमीम सोनीपत में किराए पर रहता था। उसके परिजन यूपी के मुजफ्फरनगर में रहते हैं। पुलिस ने उसके फोन के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया है। परिजनों के आने के बाद ही उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अलग-अलग गन हाउस में काम करता था शमीम
पुलिस की जांच में सामने आया है कि शमीम अलग-अलग गन हाउस में काम करता था। वह किसी एक गन हाउस का कारिंदा नहीं था। वह अक्सर डिमांड के अनुसार अलग-अलग गन हाउस पर जाकर उनके यहां आई गन को ठीक करता था। बताया गया है कि वह सप्ताहभर से अमर गन हाउस पर ही काम कर रहा था।

वर्जन
अमर गन हाउस में वर्कशाप के अंदर काम कर रहे मिस्त्री की गोली लगने से मौत हुई है। पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा है या उसने आत्महत्या की है। सभी पहलुओं की जांच व परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उसके परिजनों को अवगत करा दिया गया है।
रामकुमार, ओल्ड चौकी प्रभारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed