फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान की हत्या में तीनों आरोपी गिरफ्तार

स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान की हत्या में तीनों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Feb 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान की हत्या में तीनों आरोपी गिरफ्तार
स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान की हत्या में तीनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव जुआं में खेल विभाग की ओर से कराई जा रही जिला कुमार व केसरी दंगल प्रतियोगिता में भाग लेने आए पहलवान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार व बाइक को बरामद कर लिया है। एक आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं दो को रविवार को पेश किया जाएगा।
विदित रहे कि गांव गढ़ मिरकपुर निवासी केशव (21) शुक्रवार को गांव जुआं में आयोजित जिला केसरी व कुमार अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेेने गया था। 61 किलोग्राम भारवर्ग का पहलवान दोपहर को स्टेडियम में रखे बैंच पर बैठा था। इसी दौरान तीन युवक केशव के पास आए थे और उसके सिर में सटाकर गोली मार दी थी। वारदात को अंजाम देकर वह वहां से भाग गए थे। केशव को खानपुर अस्पताल में ले जाने पर मृत घोषित कर दिया था। वहीं ग्रामीणों व पहलवानों ने हमलावरों का पीछा कर उन्हें काबू कर लिया था। उनकी बुरी तरह पिटाई की गई थी। बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया था। हमलावरों की पहचान गांव जुआं निवासी दिनेश, जींद के गांव करसौल निवासी शाहिल व तीसरे की पहचान करेवड़ी निवासी दीपक के रूप में हुई। पुलिस तीनों हमलावरों को घायल होने के चलते खानपुर अस्पताल में उपचार दिलवाया था। जहां से दिनेश व शाहिल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने दीपक को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया गया। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने दो अन्य आरोपियों दिनेश व शाहिल को शनिवार रात को पीजीआई रोहतक से गिरफ्तार किया। उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उनकी निशानदेही पर तमंचा व चाकू बरामद किया गया है। दिनेश व केशव में आपसी रंजिश थी। सोनीपत में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान झगड़े के साथ ही उनका सुभाष स्टेडियम सोनीपत में भी झगड़ा हो चुका था। इसी की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

---
गांव जुआं में अखाड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने आए पहलवान की गोली मारकर हत्या के मामले में तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त हथियार व बाइक भी बरामद हो गई है। दो आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कुमार, थाना प्रभारी मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed