{"_id":"5c1553a0bdec2256f253c94f","slug":"151544901536-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 का नोट खुलवाने आए विदेशी व्यक्ति व महिला ने दुकानदार के 50 हजार उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
100 का नोट खुलवाने आए विदेशी व्यक्ति व महिला ने दुकानदार के 50 हजार उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 का नोट खुलवाने आए विदेशी व्यक्ति व महिला ने दुकानदार के 50 हजार उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो,
गन्नौर (सोनीपत)। जीटी रोड स्थित हार्डवेयर की दुकान में 100 रुपये का नोट खुलवाने आए विदेशी व्यक्ति व महिला ने दुकानदार को चकमा देकर 50 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन रुपये उड़ाने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार ने मामले की सूचना जीटी रोड पुलिस चौकी में दी है। देर शाम तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
जीटी रोड के निकट रेलवे रोड पर संजय बालमुकुंद के नाम से एक हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे राकेश जैन दुकान पर बैठे थे। इस दौरान एक विदेशी व्यक्ति महिला के साथ कार में सवार होकर दुकान के बाहर पहुंचा। दोनों कार से उतरकर दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने राकेश जैन से 100 रुपये का नोट खुलवाने को कहा। इस दौरान दुकान पर एक हेल्पर भी था, जिसे महिला ने अपनी बातों में उलझा लिया। इस दौरान विदेशी व्यक्ति ने राकेश जैन से भारतीय करेंसी दिखाने का आग्रह किया। इस पर राकेश जैन ने दुकान में रखी 2 हजार व 500 रुपये के नोटों की अलग-अलग गड्डी विदेशी व्यक्ति को दे दीं। इस दौरान विदेशी युवक ने दुकानदार को अपनी बातों में उलझा लिया और दोनों गड्डियों को आपस में मिला दिया। देखते ही देखते व्यक्ति ने दोनों गड्डियों में से करीब 50 हजार रुपये उड़ा लिए। विदेशी व्यक्ति ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। रुपये निकालने की वारदात को अंजाम देने के बाद विदेशी व्यक्ति एवं महिला दुकान से चले गए। राकेश जैन ने देर शाम जब पैसों का हिसाब किया तो उसमें 50 हजार रुपये कम मिले। इस पर उन्हें विदेशियों पर शक हुआ और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में हुई रिकॉर्डिंग की जांच की। रिकॉर्डिंग देखने के बाद राकेश जैन को धोखाधड़ी का पता लगा। विदेशी ने इस वारदात को इतनी सफाई से किया कि जिसने भी रिकॉर्डिंग को देखा वह हैरान रह गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। देर शाम तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। चौकी प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।