{"_id":"5be1dfdcbdec22694d4323ff","slug":"151541529564-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। गांव सबौली के पास एक ट्रैक्टर चालक ने सड़क पर जा रहे युवक को कुचल दिया। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव टिकरी का रहने वाला कुलदीप फिलहाल अपने भाई दीपक के साथ सबौली में किराए पर रहता था। दोनों भाई 3 नवंबर की शाम को सबौली के पास सडक़ पर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने कुलदीप को कुचल दिया था। हादसे के बाद चालक फरार हो गया था। दीपक ने कुलदीप को दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को कुलदीप की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने दीपक के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।