फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दुकानदार की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर लिया

दुकानदार की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर लिया

Sun, 26 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर लिया
दुकानदार की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
कुंडली/सोनीपत। कुंडली में पेपर मिल के पास परचून की दुकान चलाने वाले दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला बागपत के गांव सिनौली नंगला पिलहाल प्याऊ मनियारी का रहने वाला मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

उल्लेखनीय है कि रोहतक के गांव कटवाड़ा निवासी गौरव (25) व उसके भाई ने विकास ने कुंडली में पेपर मिल के पास किराए के कमरे बना रखे हैं। साथ ही परचून की दुकान चलाते हैं। विकास ने पुलिस को बताया था कि 15 अगस्त की रात को वह तथा उसका भाई गौरव दुकान पर थे। इसी दौरान मूलरूप से यूपी के जिला बागपत के गांव सनौली नगला फिलहाल कुंडली का रहने वाला मनीष उनकी कॉलोनी में आया था। मनीष ने उनके किराएदार आश मोहम्मद के साथ झगड़ा किया था। उसके भाई ने बीच बचाव किया तो बाद में मनीष अपने करीब 20 साथियों को लेकर आया और उसके भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में एएसआई सुरेंद्र ने मुख्य आरोपी मनीष को काबू कर लिया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस इस मामले में 10 आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है।
विज्ञापन

दुकानदार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ा गया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
- बीर सिंह, थाना प्रभारी कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed