फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   वार्ड ब्वॉय के हत्यारोपियों की तलाश में हरिद्वार तक दबिश

वार्ड ब्वॉय के हत्यारोपियों की तलाश में हरिद्वार तक दबिश

Mon, 05 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
वार्ड ब्वॉय के हत्यारोपियों की तलाश में हरिद्वार तक दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
सामान्य अस्पताल के गेट पर वार्ड ब्वॉय की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश को पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों की रिश्तेदारी के साथ ही पुलिस ने हरिद्वार व अन्य स्थानों पर भी दबिश दी है। वहीं, एक दिन पहले गिरफ्तार दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

शुक्रवार सुबह सामान्य अस्पताल के गेट पर हमलावरों ने तेजधार हथियार से वार कर अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के पद पर तैनात देव नगर निवासी आशीष की हत्या कर दी थी। साथ ही दो अन्य साथियों को घायल कर दिया था। पुलिस ने उसके पिता रमेश के बयान पर मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने चटिया औलिया निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू व ब्रह्म नगर निवासी यशपाल उर्फ तूफान को काबू किया था। उन्हें रविवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए हरिद्वार के साथ ही अन्य स्थानों तक पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों के रिश्तेदारों पर भी पुलिस की निगाह है।
विज्ञापन


हत्या के आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार दो आरोपियों को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
अनिरुद्ध, थाना प्रभारी, सिविल लाइन

वार्ड ब्वॉय के हत्यारोपियों की तलाश में हरिद्वार तक दबिश
गिरफ्तार आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed