{"_id":"5c83c6ffbdec2213f01bd11a","slug":"141552140031-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गया जेई का परिवार तो चोर 65 हजार व सोने के आभूषण ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में गया जेई का परिवार तो चोर 65 हजार व सोने के आभूषण ले गए
विज्ञापन
जेई के बंद घर से 65 हजार और आभूषण चोरी
-शादी में गया था जेई का परिवार, लौटने पर चोरी का पता लगा
फोटो : 07 : गौतम नगर में चोरी की सूचना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के गौतम नगर स्थित घर में घुसकर चोर 65 हजार की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गई। मकान मालिक जेई का परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। वहां से लौटने के बाद चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से रोहतक के गांव रिठाल निवासी पवन मलिक ने बताया कि वह फिलहाल गोहाना के गौतम नगर में घर बनाकर रह रहे हैं। गोहाना पंचायती विभाग में जेई के पद पर नियुक्त पवन मलिक ने बताया कि उन्होंने कुछ माह पहले ही कालोनी में अपना घर बनाया था। वह तथा उनके परिजन छुट्टी के दिन इस घर में आते थे और कुछ सामान भी यहां पर रखा था। शुक्रवार को उनके गांव में परिजन की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए परिवार के सदस्य गांव में चले गए। जब शनिवार सुबह वापस लौटे तो देखा कि मकान के बाहर के गेट का ताला टूटा हुआ है और अंदर अलमारी खुली है और सामान बिखरा पड़ा है। पवन मलिक ने बताया कि जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि 65 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, कानों की बालियां, गैस सिलिंडर चोरी मिला। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद पवन मलिक की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।