फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गोदाम पर सीएम फ्लाइंग का छापा, 3900 पेटी शराब बरामद

गोदाम पर सीएम फ्लाइंग का छापा, 3900 पेटी शराब बरामद

Tue, 05 Feb 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
गोदाम पर सीएम  फ्लाइंग का छापा, 3900 पेटी शराब बरामद
गोदाम पर सीएम फ्लाइंग का छापा, शराब की 3900 पेटी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। शहर के बाईपास पर मटिंडू चौक के पास बने एक गोदाम में सीएम फ्लाइंग व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर शराब की 3900 से ज्यादा पेटियां बरामद की हैं। गोदाम में अलग-अलग मार्का की शराब की पेटियों मिलने के साथ ही करीब 500 पेटी बियर की भी बरामद हुई। शराब किसकी है अभी यह पता नहीं लग सका है। पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
सोमवार शाम को सीएम प्लाइंग की एक टीम इंस्पेक्टर संदीप के नेतृत्व में पहुंची। उनके साथ इंस्पेक्टर दिनेश, एसआई कर्मबीर, एएसआई धर्मेेंद्र भी थे। टीम ने आबकारी एवं कराधान विभाग की तरफ से इंस्पेक्टर धीरेंद्र को बुलवाया। जिसके बाद बाईपास पर मटिंडू चौक के पास बने गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान गोदाम के कमरों में शराब के अलग-अलग मार्कों की करीब हजारों पेटियां रखी हुई मिलीं। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 3900 पेटी शराब की बोतल बरामद हुई। अलग-अलग लेबल की थी। जिसमें करीब 500 पेटी बियर की भी शामिल हैं। छापे के दौरान बरामद हुई शराब को आबकारी एवं कराधान विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पहले एल-13 का था गोदाम था
जिस गोदाम में टीम ने छापा मारा वह पिछले वर्ष में एल-13 का गोदाम हुआ करता था। लेकिन फिलहाल समय में यहां पर अवैध रूप से शराब को रखा जा रहा था। बताया गया है कि इसे यहां से दिल्ली, रोहतक व सोनीपत सहित अन्य जगहों पर सप्लाई किया जाता था। जिसकी सूचना सीएम फ्लाइंग को मिली थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ी गई शराब के मालिक का पता लगाकर उसे नोटिस देकर जुर्माना भरने को कहा जाएगा। अगर तय समय में जुर्माना अदा नहीं किया तो पुलिस में शिकायत दी जाएगी। जिसेक बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
-एनआर फूल्ले, जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed