फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   वाहन सेल-परचेज की दुकान से टेस्ट ड्राइव के बहाने बुलेट बाइक ले भागे दो युवक

वाहन सेल-परचेज की दुकान से टेस्ट ड्राइव के बहाने बुलेट बाइक ले भागे दो युवक

Sat, 02 Feb 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
वाहन सेल-परचेज की दुकान से टेस्ट ड्राइव के बहाने बुलेट बाइक ले भागे दो युवक
टेस्ट ड्राइव के बहाने बुलेट ले उड़े युवक, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के गोहाना रोड पर स्थित वाहन सेल-परचेज की दुकान से दो युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने बुलेट बाइक लेकर फरार हो गए। वारदात करीब डेढ़ माह पहले की है। अपने स्तर पर युवकों की तलाश के बाद जब सेल-परचेज का काम करने वाले युवक को उनका सुराग नहीं लगा तो पुलिस को शिकायत दी। जिस पर सिटी थाना पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के प्रगति नगर निवासी नवीन ने पुलिस को बताया कि वह गोहाना रोड स्थित छोटूराम चौक के पास नवीन इंटरप्राइजेज के नाम से वाहन सेल-परचेज की दुकान चलाता है। नवीन ने बताया कि गांव महलाना निवासी राजेश 18 दिसंबर, 2018 को अपने एक दोस्त को उसके पास लेकर आया था। उसने बाइक खरीदने की बात कही थी। उन्होंने बाद में टेस्ट ड्राइव के लिए बुलेट बाइक ले ली। इसके बाद वह बाइक लेकर चले गए और वापस नहीं लौटे। उसने अपने स्तर पर उनका पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। अब पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
वाहन सेल-परचेज का करने वाले दुकानदार ने शिकायत दी है कि उसकी बाइक को टेस्ट ड्राइव के बहाने दो युवक लेकर फरार हो गए। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी, सिटी थाना सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed