{"_id":"5b64ac264f1c1b9e3e8b513e","slug":"141533324326-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने मुर्गा बना छात्र को पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने मुर्गा बना छात्र को पीटा, मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक ने मुर्गा बना छात्र को पीटा, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव मदीना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक ने छात्र को मुर्गा बनाकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने छात्र के पिता के बयान पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव मदीना निवासी रामभगत ने बताया कि उसका लड़का आदित्य (16) गांव स्थित राजकीय स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता है। आदित्य जब घर आया तो उसने बताया कि शिक्षक धर्मबीर ने उसे मुर्गा बनाकर पीटा है। रामभगत ने कहा कि उसने अपने बेटे का नागरिक अस्पताल में उपचार कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गांव खानपुर कलां के बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने रामभगत के बयान पर शिक्षक धर्मबीर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।