{"_id":"5b4f992c4f1c1b6f548b560f","slug":"141531943212-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत
गन्नौर। बेगा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान की मौत हो गई। किसान खेत में दवाई स्प्रे करने के लिए गया था। परिजनों को किसान का शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
बेगा गांव निवासी सुरेंद्र (32) सोमवार को अपने खेत में स्प्रे करने के लिए गया था। सुरेंद्र देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। साथ लगते खेत में काम कर रहे दूसरे किसानों ने सुरेंद्र का शव खेत में पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन खेतों में पहुंचे और घटना की सूचना जीटी रोड पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव अपने कब्जे में लिया और सोनीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों का कहना है कि खेत में दवाई स्प्रे करने के दौरान सुरेंद्र की मौत हुई है।