फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नेशनल हाईवे पर पैसे मांगते ट्रैफिक पुलिस का वीडियो वायरल, एएसआई व सिपाही सस्पेंड

नेशनल हाईवे पर पैसे मांगते ट्रैफिक पुलिस का वीडियो वायरल, एएसआई व सिपाही सस्पेंड

Sun, 08 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर पैसे मांगते ट्रैफिक पुलिस का वीडियो वायरल, एएसआई व सिपाही सस्पेंड
नेशनल हाईवे पर पैसे मांगते ट्रैफिक पुलिस का वीडियो वायरल, एएसआई और सिपाही सस्पेंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल/सोनीपत। जीटी रोड पर मुरथल फ्लाईओवर के पास एंट्री व चालान के बहाने वाहन चालक से पैसों की मांग करते हुए पुलिस कर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई व सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उनकी विभागीय जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि हाईवे पर मुरथल के पास वाहनों की जांच कर रही पुलिस टीम एक युवक को रोककर कागजात चेकिंग की बात करती है। चेकिंग के दौरान एंट्री व चालान के नाम पर पैसों की मांग की जाती है। पहले युवक पैसे देने से मना करता है। बाद में उससे चालान के नाम पर पैसे देने की मांग की जाती है। जब चालक रसीद देने की बात करता है तो उसके साथ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जाता है। वीडियो में पुलिस कर्मी यह भी गारंटी ले रहा है कि उसकी गाड़ी का नंबर नोट कर लिया गया है। अब उसे अंबाला तक कोई नहीं रोकेगा। साथ ही एक माह तक उसे कोई परेशान नहीं करेगा। पुलिस वाला उसे बताता है कि यह दिल्ली से अंबाला तक फैला है। एक जगह ही एंट्री करानी होती है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी सतेंद्र गुप्ता ने इसकी जांच कराई। जिसमें एएसआई जोगेंद्र व सिपाही रविंद्र दिखाई दे रहे हैं। जिस पर एसपी ने तुरंत प्रभाव से दोनों को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ डीएसपी विरेंद्र सिंह को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

---
पुलिस लगाएगी पता कब बनाया गया वीडियो
पुलिस जांच के दौरान यह भी पता लगाएगी कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कब बनाया गया था। अभी इस बारे में पता नहीं लग सका है। इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आने के बाद एएसआई व सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। एसपी के निर्देश पर पूरे मामले की विभागीय जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- विरेंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed