फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवक को मारपीट कर किया अधमरा, सोने की अंगूठी व मोबाइल भी ले गए हमलावर

युवक को मारपीट कर किया अधमरा, सोने की अंगूठी व मोबाइल भी ले गए हमलावर

Thu, 04 Jan 2018 01:14 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
युवक को मारपीट कर किया अधमरा, सोने की अंगूठी व मोबाइल भी ले गए हमलावर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
शहर के कोर्ट परिसर स्थित निर्माणाधीन पार्क में आधा दर्जन हमलावरों ने एक युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। वह उसके हाथ से सोने की अंगूठी, मोबाइल व नकदी भी ले गए। पुलिस ने युवक के दादा के बयान पर दो नामजद सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक को पीजीआई, रोहतक में उपचार दिया जा रहा है।

गढ़ी ब्राह्मणान निवासी साहब सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को उसका पौत्र मोहित घर पर था। करीब शाम पांच बजे उसके पास लक्ष्मी नगर निवासी परमजीत ने फोन कर उसे कोर्ट परिसर में बुला लिया। उसका पौत्र वहां पर चला गया। वहां पर पर परमजीत के पिता राजेंद्र के साथ चार अन्य युवक भी थे। उन्होंने वहां जाते ही उसके पौत्र पर हमला कर दिया। उन्होंने उसके पौत्र पर ईंट व डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसी बीच किसी ने उसे सूचना दी। जिस पर वह पार्क में पहुंचा तो हमलावर उसे देखकर फरार हो गए। उसने अपने पौत्र को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया था। पीजीआई में उसके पौत्र के सिर का आपरेशन किया गया। जहां होश में आने के बाद उसके पौत्र ने उसे बताया कि आरोपी उसकी सोने की अंगूठी, दो मोबाइल फोन व 700 रुपये भी ले गए हैं। बाद में वह बेसुध हो गया। सिटी थाना पुलिस ने साहब सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed