फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गुरुग्राम में छात्राओं से छेड़छाड़ करने का एक आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में छात्राओं से छेड़छाड़ करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में छात्राओं से छेड़छाड़ करने का एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
राई थाना क्षेत्र की छात्राओं से गुरुग्राम में हुए अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया था। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। बुद्ध विहार का रहने वाला रवींद्र कुमार टैक्सी चालक है। सोनीपत पुलिस अब इस मामले को गुरुग्राम पुलिस को सौंपेगी।
राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित एक विवि की छात्रा ने बताया था कि वह 16 जून को गुरुग्राम में रहने वाली अपनी सहेली के पास गई थी। रात को वह एमजी रोड स्थित सहारा मॉल में गई थी। वहां से निकलने के बाद रात को दो युवकों ने उसका पीछा किया और उससे छेड़छाड़ की और अश्लील शब्द कहे। विरोध करने पर आरोपी फरार हो गए थे। छात्रा ने वहां से वापस आने के बाद विवि में मामले की जानकारी दी, जिस पर राई थाना में शिकायत दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

राई थाना पुलिस ने जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें आरोपियों का चेहरा दिखा। पुलिस ने इस आधार पर एक आरोपी को काबू कर लिया।

गुरुग्राम पुलिस को मामले की जांच सौंपेगी पुलिस : एसपी
पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने बताया कि पुलिस छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य आरोपी भी जल्द काबू किए जाएंगे। साथ ही मामले की जांच अब गुरुग्राम पुलिस को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम में छात्राओं से छेड़छाड़ करने का एक आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी को पुलिस ने दबोचा
मामले की जांच गुरुग्राम पुलिस को सौंपेगी सोनीपत पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed